खरसावां में ईद मिलन समारोह में दिखी सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल, मीठी सेवई से अतिथियों का स्वागत, ईद उल फितर खुशियां बांटने का त्योहार है-गागराई
Kharsawan
खरसावां के कदमडीहा ईदगाह मैदान में सामुहिक रूप से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। ईद मिलन समारोह में सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल दिखाई दी। वही अतिथियों का स्वागत मीठी सेवई से किया गया। साथ ही गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा को जीवंत रखने पर जोर दिया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि इस्लामी नजरिए से ईद उल फितर खुशियां बांटने का त्योहार है। इसमें सभी धर्म के सम्मान और एकता के संदेश दिए जाते हैं। उन्होने कहा कि ईद मिलन का आयोजन आपसी सौहार्द और भाईचारा की अनूठी मिसाल पेश करता है। समारोह का मकसद है समाज के सभी तबके व समुदाय को आपस में जोड़ना। ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। हिंदू-मुसलमान एक गुलदस्ते की तरह हैं। हमारे बीच सदियों पुराना आपसी सौहार्द की मिठास बरकरार रहनी चाहिए। देश की सांस्कृतिक धरोहर कौमी एकता को मजबूती प्रदान करने तथा सर्व धर्म सद्भाव का पैगाम मुल्क के लोगों को दिया गया। श्री गागराई ने कहा कि ईद मिलन के मौके पर सभी धर्म के लोग पहुंचे। ईश्वर को मानने के तरीके बेशक अलग-अलग हो सकते हैं। लेकिन भगवान और अल्लाह एक है। इसलिए धर्म के नाम समाज के बांटने को कतई जायज नहीं कहा जा सकता। ईद मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, खरसावां बीडीओ प्रधान माझी, कुचाई बीडीओ साधु चरण देवगम, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, जिप कालीचरण बानरा, डीएसए सचिव मो0 दिलदार, अनुप सिंहदेव, हाजी अब्दुल गनी, मो निजामुद्दीन, मो0 सलाम, अकबर जिया, मो0 वसशी, मुजाहिद ईराकी राजु मुश्ताक, मो0 अफजल आदि उपस्थित थे,
