खरसावां में रामनवमी पर श्रद्धा और उत्साह का संगम, बजरंग मंदिर में गूंजे “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के नारे, आज खरसावां मे निकलेगी रामनवमी जुलूस,
Kharsawan
खरसावां रामनवमी के पावन अवसर पर खरसावां में भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस मौके पर महावीर संघ अखाड़ा समिति कुम्हारसाई द्वारा बजरंग मंदिर में विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की पूजा संपन्न कराई गई।
वहीं खरसावां के श्री श्री 108 अखाड़ा समिति, बेहरासाई द्वारा भी श्रद्धा के साथ रामनवमी पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बजरंग मंदिर में एकत्रित हुए और भगवान श्रीराम व बजरंगबली से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पूजा के उपरांत भक्तों ने परंपरागत रूप से अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया, जो अखाड़ा संस्कृति की विशेष पहचान है। मंदिर परिसर में “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला, जिससे खरसावां का माहौल पूरी तरह राममय हो गया। जबकि आगामी 27 मार्च को खरसावां मे विभिन्न अखाड़ों के द्वारा रामनवमी जुलूस निकाला जाएगा।
September 7, 2026 9: 19 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
