सरायकेला सहकारिता बैंक घोटाला: एसीबी अदालत का बड़ा फैसला, तीन दोषी करार, व्यवसायिक वर्ग में हड़कंप,
Seraikella
जिला मुख्यालय सरायकेला में चर्चित सहकारिता बैंक घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्थानीय व्यवसायी संजय डालमिया, तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुनील सतपति और बैंक कर्मचारी मनीष देवगन को दोषी करार दिया है। वहीं सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 30 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है।
फैसले के बाद पूरे सरायकेला जिला मुख्यालय में इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। खासकर व्यवसायिक वर्ग में इस निर्णय के बाद हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।
एसीबी जांच में सामने आए ठोस साक्ष्य
मामले की जांच एसीबी के डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता द्वारा की गई थी। उन्होंने अदालत में मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए आरोपों को साबित किया, जिसके आधार पर अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी माना।
2019 में दर्ज हुए थे दो अलग-अलग मामले
यह घोटाला वर्ष 2019 में सामने आया था, जब सरायकेला स्थित कोऑपरेटिव बैंक में करोड़ों रुपये के ऋण वितरण में भारी अनियमितताओं का खुलासा हुआ था। जांच में पाया गया कि लगभग 38 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया था, जिसमें से करीब 32 करोड़ रुपये का लोन अकेले संजय डालमिया ने लिया था, जबकि शेष करीब 4 करोड़ रुपये अन्य लोगों को दिए गए थे।
सबसे गंभीर बात यह रही कि ऋण वितरण के बाद बैंक प्रबंधन द्वारा वसूली के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
दो प्राथमिकी दर्ज, एक मामले की सुनवाई पूरी
इस संबंध में सरायकेला थाना में वर्ष 2019 में दो अलग-अलग प्राथमिकी—कांड संख्या 118/2019 और 119/2019—दर्ज की गई थीं। दोनों मामलों की सुनवाई सीआईडी कोर्ट में चल रही थी, जिनमें से कांड संख्या 119/2019 की सुनवाई पहले ही पूरी हो चुकी है।
अब सभी की निगाहें 30 अप्रैल को होने वाली सजा की सुनवाई पर टिकी हैं, जिसमें दोषियों को सजा सुनाई जाएगी।
September 6, 2026 4: 55 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
