*पश्चिम बंगाल सीमा से सटे क्षेत्रों में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध संयुक्त छापामारी अभियान संचालित…* तीन अवैध चुलाई शराब निर्माण अड्डों का उद्भेदन, लगभग 1100 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट एवं 50 लीटर अवैध चुलाई शराब जप्त…*
Seraikella
उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला–खरसावाँ श्री क्षितिज विजय मिंज के निदेश के आलोक में पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधान सभा चुनाव, 2026 के मद्देनज़र अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में पश्चिम बंगाल उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बलरामपुर उत्पाद पदाधिकारियों के सहयोग से संयुक्त टीम का गठन कर दिनांक 24 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिला से सटे क्षेत्र, नीमडीह थाना अंतर्गत लाकड़ी, चतरमा एवं डोडोडीह के जंगलों में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान संचालित किया गया।

छापामारी के दौरान कुल तीन अवैध चुलाई शराब निर्माण अड्डों का उद्भेदन किया गया, जहाँ से लगभग 1100 किलोग्राम जावा महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट किया गया तथा 50 लीटर अवैध चुलाई शराब जप्त की गई।
संबंधित अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखण्ड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद अधीक्षक ने इस सम्बन्ध में कहा की अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
