कुचाई में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को लेकर
बीएलए और सुपरवाइजरा को मिला प्रशिक्षण, निष्पक्ष और पारदर्शी
चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता है-सुषमा सोरेन
Kuchai
कुचाई प्रखंड कार्यालय के सभागार में आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत बीएलए और सुपरवाइजरो को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर टेªनर दैत्यारी लेंका के द्वारा कुचाई के 65 बीएलए और चार सुपरवाइजरो को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाने की जानकारी दी गयी। मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए घर-घर जाकर सत्यापन कार्य किया जाएगा। सभी बीएलए को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्र का भौतिक सत्यापन करते हुए ऐसे मतदाताओं की पहचान करें जो किसी अन्य स्थान पर स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके है, अथवा जिनकी मृत्यु हो चुकी है। ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार कर संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराने की बात कही। इसके अलावा बीएलए को अपने बूथ की वर्तमान मतदाता सूची का सावधानीपूर्वक अवलोकन करने व नये पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए आवेदन देने के लिए प्रेरित करने की बात कही। मतदाता सूची में दर्ज नाम, उम्र, पता या अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसके सुधार के लिए संबंधित फार्म भरवाकर जमा कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। बताया कि गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह से सही, अद्यतन व पारदर्शी बनाना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। अधिकारियों ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और समय सीमा के अंदर गहन पुनरीक्षण कार्य को सफल बनायेगे। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन, बीएलए सुपरवाइजर धमेन्द्र महतो, श्रीकात लोहरा, फनीलाल मुर्मू, महेन्द्र लायेक, रोशन लाल महतो, बशिष्ट कुमार प्रधान, कम्प्यूटर ऑपरेटर अर्जुन महतो, रविन्द्र सरदार सहित बीएलओ आदि उपस्थित थे।
July 24, 2026 4: 28 pm
Breaking
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
