कुचाई सीएचसी में चला विश्व टीबी दिवस पर जागरूकता
कार्यक्रम, 150 मरीजों के बीच पोषण सामग्री का वितरण, टीबी के
खिलाफ लड़ाई में जागरूकता सबसे बड़ा हथियार-बीडीओ,
Kuchai
कुचाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में विश्व टीबी दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आरएसबी फाउंडेशन के सहयोग से प्रखंड क्षेत्र के लगभग 150 टीबी मरीजों के बीच पोषण आहार किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम ने कहा कि टीबी के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। यदि दो हफ्ते से अधिक समय तक खांसी हो, वजन कम हो या लगातार बुखार बना रहे, तो तुरंत जांच करानी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की पहचान और इलाज सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होने कहा कि टीबी मरीजों के लिए पौष्टिक आहार अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो उनकी रिकवरी में तेजी लाता है। जबकि आरएसबी फाउंडेशन के शचिकांत त्रिपाठी और एसटीएस नुरूदुदीन खान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लगातार प्रयास कर रही है, ताकि देश को इस बीमारी से पूरी तरह मुक्त किया जा सके। इसी कड़ी में जिले में भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बताया गया कि टीबी एक गंभीर, लेकिन पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, जिसके लिए समय पर पहचान और नियमित इलाज आवश्यक है। सरकार द्वारा मरीजों को मुफ्त जांच और दवा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने सभी से टीबी मुक्त समाज बनाने की दिशा में मिलकर काम करने का आह्वान किया। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की पहचान और इलाज सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षण, जांच प्रक्रिया और इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी से किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करने और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम के अंत में “100 डे टीबी कैंपेन” की शुरुआत हो चुका है।, जिसका उद्देश्य टीबी मरीजों की पहचान, उपचार और जागरूकता को तेज करना है।
September 6, 2026 5: 10 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
