खरसावां के चिलकु में नव निर्मित बजरंगबली मंदिर प्राण
प्रतिष्ठा 25 मार्च को, विधिवत निकाली जाएगी कलश यात्रा,
kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत चिलकु गांव में नव निर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी 25 मार्च-2026 को आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम के तहत सुबह 8 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचेगी। इसके बाद पूजा-अर्चना एवं मंदिर प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, वहीं दोपहर में भंडारे का भी आयोजन रखा गया है। इस आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका देखी जा रही है। कार्यक्रम की तैयारियों में गांव के कई लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर गांव की आस्था और एकता का प्रतीक बनेगा। आयोजन को लेकर सभी लोग मिलकर कार्य कर रहे हैं, जिससे कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाया जा सके। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। नव निर्मित बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य रूप से प्रभाकर मंडल, शंभू नाथ मंडल, बावधान कालिंदी, दीपक नायक, कमलेश मुंडारी, मोहनलाल महतो, विमल गांगुली, विजय नायक, रासबिहारी मंडल, मोहनलाल रावत, शक्ति सेन महतो, बलभद्र नायक सहित अन्य लोग शामिल हैं।
September 7, 2026 9: 06 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
