खरसावां में मां बांसती की विधि विधान से की गई
पूजा-अर्चना, श्रद्वालुओं ने की सुख-शांति की कामना
Kharsawan
खरसावां के बजारसाई स्थित माॅ बांसती मंदिर में श्री श्री 108 वां माॅ बासंती पूजा समिति के द्वारा बेलबरण के साथ माॅ बांसती की पूजा अर्चना शुरू हो चुकी है। इस पूजा-अर्चना में श्रद्वालुओं की भीड उमड़ पड़ी। श्रद्वालुओं ने पारंपरिक विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-शाति की कामना की। बेलबरण के साथ शुरू हुई पूजा में माता के दर्शन व पूजा-अर्चना के आसपास क्षेत्रों से श्ऱद्वालु पहुचे। श्रद्वालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-शांति एवं मंगल कामना किया। मंगलवार को महासप्तमी, बुधवार को महाअष्टमी, गुरूवार को महानवमी एवं शुक्रवार को विजयादशमी के अर्चना पूजा संर्पन्न्ा होगी। वही सामूहिक उपनयन संस्कार का कार्यक्रम किया जायेगा। जिसमें 30 ब्राम्हण युवाओं का निःशुल्क उपनयन (जेनवु) किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से पूजा कमेटी के पदाधिकारी अध्यक्ष हरिश्चंद्र आचार्य, सचिव कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी, सुकदेव पति, पंकज मिश्रा, बिरोजा पति, प्रदीप दास, तारा पद सतपति, केमिस्ट्री असिल मिश्रा, राजेश मिश्रा, सुजीत हाजरा सुशील षाड़ंगी, जगन्नाथ त्रिपाठी, जगन्नाथ पति आदि उपस्थित थे।
April 24, 2026 12: 22 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
