खरसावां में ईद मिलन समारोह का आयोजन कर दिया सद्भाव का संदेश, ईद खुशियों का पर्व है और खुशियां बांटने से ही बढ़ती हैं-अर्जुन मुंडा
kharsawan
सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार के आवास पर आयोजित ईद मिलन समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शिरकत कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईद खुशियों का पर्व है और खुशियां बांटने से ही बढ़ती हैं।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि त्योहार हमारे जीवन में खुशी, उल्लास और सकारात्मकता लाते हैं।

यह हमें नीरस दिनचर्या से बाहर निकालकर अपनों के करीब लाते हैं और समाज में सांस्कृतिक एकता, सामाजिक सद्भाव एवं धार्मिक परंपराओं को जीवित रखते हैं। समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं और सेवईयां सहित विभिन्न मीठे पकवानों का आनंद लिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह भाईचारे और सौहार्द से सराबोर रहा। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार, मोजाहिद खान, हाजी अब्दुल गनी, हाजी हारून रसीद, मो रमजान, रामनाथ महतो, पिनाकी रंजन, मोहम्मद लालू, नयन नायक, बलराम महतो, मोहम्मद सोहेल, बसन्त गणतायत सहित विभिन्न समुदायों के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
