खरसावां में सरहुल जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं के बीच सेवा कार्य बना आकर्षण, पांच सौ श्रद्धालुओं के बीच गुड़ और चना का वितरण, समाज सेवा सबसे बड़ा पुण्य और कर्तव्य है-कालीचरण मुंडा
Kharsawan
प्रकृति, संस्कृति और आपसी भाईचारे के प्रतीक सरहुल के पावन अवसर पर खरसावां में भव्य एवं आकर्षक जुलूस निकाला गया। विभिन्न सरहुल समितियों द्वारा आयोजित इस जुलूस में युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों की भारी भागीदारी देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए पूरे उत्साह और उल्लास के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो उठा। जुलूस के दौरान खरसावां के आनंदडीह निवासी समाजसेवी फागुराम उरांव द्वारा लगभग पांच सौ श्रद्धालुओं के बीच शरबत, गुड़ और चना का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्घाटन खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने किया।
मौके पर सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि समाज सेवा निःस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सहायता करना है, जो सबसे बड़ा पुण्य और कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य न केवल समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं, बल्कि व्यक्ति को आत्मिक सुख और मानसिक शांति भी प्रदान करते हैं। “जीवन में धन-दौलत साथ नहीं जाता, बल्कि अच्छे कर्म ही व्यक्ति की पहचान बनते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समाज के जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं और सेवा भावना को जीवन का हिस्सा बनाएं। इस दौरान सांसद कालीचरण मुंडा, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, कोन्दो कुम्हार, समाजसेवी फागुराम उरांव, साजिद अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
September 7, 2026 9: 06 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
