सरायकेला सदर अस्पताल में मनाया गया ओरल हेल्थ डे, 20 अप्रैल तक चलेंगे विशेष कैंप
Seraikella
सरायकेला/जमशेदपुर: सदर अस्पताल में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से ओरल हेल्थ डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉ. नकुल चौधरी, डॉ. अनिर्बन, डॉ. रीना सिंह, डॉ. चंदन, डॉ. शालिनी, डॉ. कामिनी लता एवं डॉ. अशोक यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने लोगों को दांतों और मुंह की साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि जिलेभर में 20 अप्रैल तक सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं हेल्थ सर्विस सेंटरों में विशेष ओरल हेल्थ कैंप आयोजित किए जाएंगे।
चिकित्सकों ने कहा कि मुंह की सही देखभाल से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। नियमित ब्रश करना, समय-समय पर दंत जांच कराना और संतुलित आहार लेना जरूरी है।
स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक करना और उन्हें निःशुल्क परामर्श व उपचार उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में अस्पताल के कर्मी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहे।
