गम्हरिया में कृष्टि-दीपा महोत्सव का आयोजन, ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के 138वें जन्मोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Gamharia
रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान, गम्हरिया में परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के 138वें शुभ जन्मोत्सव के अवसर पर “कृष्टि-दीपा महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और सत्संग परंपरा के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Arjun Munda एवं Meera Munda उपस्थित हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में नैतिक मूल्यों और सद्भाव को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में Aninudhyuti Chakraborty (सत्संग प्रशासक), जो Deoghar Satsang Ashram से विशेष रूप से पधारे थे, ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कृष्टि-दीपा महोत्सव मानव जीवन में सेवा, सदाचार, समन्वय और आध्यात्मिक जागरण की भावना को प्रज्ज्वलित करने वाला पावन पर्व है।

उन्होंने कहा कि ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी की शिक्षाएं समाज में प्रेम, सेवा और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का मार्ग दिखाती हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति, सद्भाव और नैतिकता को बढ़ावा दिया जा सकता है।

इस अवसर पर भजन-कीर्तन, प्रवचन और सत्संग सहित कई धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना।
