खरसावां में एनआईएलपी संबंधी में शिक्षको की हुई मासिक
गुरुगोष्ठी, शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय जाएं और मध्यान
भोजन के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें-बीपीओ
kharsawan
खरसावां प्रखंड संसाधन केंद्र मे प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार महतो की अध्यक्षता मे एनआईएलपी संबंधी सरकारी शिक्षक व शिक्षिकाओं का मार्च माह का मासिक गुरु गोष्टी आयोजित की गई। बैठक में बीपीओ श्री महतो ने कहा कि सभी शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय जाएं और मध्यान भोजन के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। मध्यान भोजन योजना का संचालन सही तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सुधार में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हमें स्कूलों के बारे में अपनी परम्परागत राय को बदलना होगा। इस दौरान प्रतिदिन एमडीएम एसएमएस तथा ई विद्या वाहिनी में छात्रों उपस्थिति, शिक्षक उपस्थिति नहीं होने की स्थिति प्रतिवेदन देने, ई-कल्याण में छात्रवृति की स्थिति, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत ऑनलाईन कर प्रमाण पत्र समर्पित करने, एनीमिया की मासिक प्रतिवेदन देने, एफएलएनएटी (फाउंडेशनल लिटरेरी एंड न्यूमेररी असेसमेंट टेस्ट)-2016 के तहत 15 मार्च-2026 को प्रत्येक विधालय में 16 प्लस के निरक्षरों का परीक्षा लेने, डगर 2.0 पोटल में हैबिटेशन मैपिंग का डाटा अपडेट करने, सभी विधालय प्रोजेक्ट रेल का रिजेल्ट ई-विद्या-वाहिनी में एंट्री करने, एसए-2 परीक्षा का परीक्षाफल को ई-विद्या-वाहिनी में एंट्री करने तथा आईएफए टेबलेट का उठाव करने के संबंधित दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से बीपीओ पंकज कुमार महतो, बीआरपी राजेन्द्र गोप, प्रियरंजन महतो, सीआरपी सरोज कुमार सहित विभिन्न विधालयो के प्रधान शिक्षक उपस्थित थे।
May 5, 2026 7: 59 pm
Breaking
- खरसावां थाना क्षेत्र में ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के तहत 4 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे गए
- सरायकेला में पीएलवी के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण आयोजित, कानूनों की दी गई विस्तृत जानकारी
- खरसावां में जनगणना-2027 पर शिक्षकों के द्वितीय एवं तृतीय बैच तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, घर-घर जाकर होगा मकान सूचीकरण, ताकि जनगणना के आंकड़े बनी रहे विश्वसनीय
- कुचाई में आजीविका संवर्द्धन को बढ़ावा, चयनित किसानों के बीच 4 यूनिट बैल जोड़ी का वितरण, योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता-बीडीओ
- पश्चिम बंगाल की जीत को बताया ‘ऐतिहासिक जनसमर्थन’, यह समर्थन देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है-अर्जुन मुंडा
- राजनगर अस्पताल घटना पर भाजपा का धरना, दोषियों पर कार्रवाई और 50 लाख मुआवजे की मांग
- उपायुक्त की उपस्थिति में जिला स्तरीय कमेटी ने सीएचसी राजनगर में पहुंचकर की जांच-पड़ताल, उपलब्ध सुविधाओं, उपकरणों एवं लापरवाही के स्तर की हुई जांच…*
- सरायकेला में मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, अध्यक्ष मनोज चौधरी ने सराहा योगदान
