सरायकेला में प्रखंड स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ,
Seraikella
सरायकेला। जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित दुर्गा मंदिर मैदान में आयुष विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर होम्योपैथी एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से इलाज कराया।

शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की तथा आवश्यकतानुसार उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान मरीजों को आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के लाभों की जानकारी भी दी गई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूनम कुमारी अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहीं और शिविर की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से लोगों को सुरक्षित और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है तथा ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई और आयुष चिकित्सा पद्धति का लाभ उठाया।
