सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
Seraikella
सरायकेला के टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज एक ऐसा आयोजन है, जिसने समाज में एक नई जागरूकता और अध्यात्म को बढ़ावा दिया है। इस आयोजन ने हमें सिखाया है कि अध्यात्म ही एक ऐसा मार्ग है, जो हमें जीवन के सही मायनों से जोड़ता है और हमें समाज में फैले भौतिकवादी आस्था से मुक्त होने की प्रेरणा देता है।

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने इस आयोजन के आयोजकों को हृदय की गहराइयों से बधाई दी और आभार प्रकट किया कि उन्होंने ऐसे वृहत आध्यात्मिक आयोजन का बीड़ा उठाया। उन्होंने कुंज के प्रमुख मृत्युंजय बाबा से आशीर्वाद भी लिया। यह आयोजन न केवल टिउनिया गांव के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।
चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन हमें हमारी संस्कृति और परंपराओं की समृद्धि और महानता की याद दिलाती है। यह आयोजन हमें यह भी सिखाता है कि हमारी संस्कृति में कितनी शक्ति और ज्ञान है, जो हमें जीवन के हर पहलू में सफलता दिला सकता है।

उन्होंने इस आयोजन के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगे हुए सभी लोगों को श्रद्धा और सम्मान का पात्र माना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गांव के श्रीनिवास महतो, धीरेंद्र महतो, मोहन महतो इत्यादि काफी संख्या में भक्त उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि टिउनिया गांव ने इस आयोजन के माध्यम से नगरों के लिए एक मिसाल कायम कर दी है। नगरों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और ऐसे आयोजनों का आयोजन करना चाहिए, जो समाज में अध्यात्म और जागरूकता को बढ़ावा दें।। जैसे आयोजन हमें हमारी संस्कृति और परंपराओं की समृद्धि और महानता की याद दिलाती है। यह आयोजन हमें यह भी सिखाता है कि हमारी संस्कृति में कितनी शक्ति और ज्ञान है, जो हमें जीवन के हर पहलू में सफलता दिला सकता है।
