निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
Seraikella
सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने नगर क्षेत्र में बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंता के साथ बैठक की। बैठक में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान अध्यक्ष Manoj Kumar Chaudhary ने निर्देश दिया कि अगले 30 दिनों के भीतर मेन लाइन और सर्विस लाइन के नीचे आने वाले सभी पेड़ों की कटाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो। इसके अलावा पीएसएस (पावर सब स्टेशन) केंद्र की सफाई कराने, पीएसएस में ब्रेकर बदलने तथा वर्तमान ओपन मेन 11000/33000 और सर्विस लाइन के नीचे ट्रे लगाने का निर्देश भी दिया गया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मोहल्ले में लोड के अनुसार ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएं तथा 15 दिनों के भीतर एबी स्विच लगाने का काम पूरा किया जाए। बरसात के दिनों में नदी में डूबने वाले बिजली पोलों को सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने और मीटर रीडिंग समय पर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।
अध्यक्ष ने सभी ट्रांसफार्मर स्थलों की साफ-सफाई कराने, शहर के बिजली पोलों में उलझे हुए तारों और अनावश्यक स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने तथा उलीझाड़ी और खरसावां की लाइन को हमेशा दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया। बैठक के बाद अध्यक्ष ने विभागीय अभियंताओं के साथ पीएसएस का निरीक्षण भी किया।
बैठक में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, सौरभ साहू, उमेश भोल, मनोज सिंह और सूरज सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित
