पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और
खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
kharsawan
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आगामी 8 मार्च (रविवार) को सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई और खरसावां क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कई सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री सुबह करीब 4 बजे जमशेदपुर स्थित अपने आवास से सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे और सुबह 5.30 बजे कुचाई प्रखंड के ग्राम सेरेंगदा पहुंचेंगे। यहां वे जगन्नाथ महतो के सुपुत्र के विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे ग्राम अरूवॉ पहुंचकर शिवशंकर पाण्डेय के सुपुत्र के विवाह कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री खरसावां प्रखंड के ग्राम दलाईकला में आयोजित हरि संकीर्तन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद आमदा क्षेत्र के ग्राम काशीडीह में कर्मसिंह कुंभार के सुपुत्र के प्रीतिभोज समारोह में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के अगले चरण में वे खरसावां के दितसाई गांव पहुंचकर रामधन बिरुआ के सुपुत्र के विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद ग्राम बाघरायडीह में आयोजित हरि संकीर्तन कार्यक्रम में भी उनकी उपस्थिति प्रस्तावित है। सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सुबह लगभग 10 बजे जमशेदपुर स्थित अपने आवास वापस लौटेंगे। इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को आवश्यक सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। बताया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उनके निजी सहायक, सुरक्षा कर्मी तथा अन्य सहयोगी भी दौरे में साथ रहेंगे।
September 7, 2026 8: 11 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
