खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस
प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा
कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
kharsawan
खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा सह होली के अवसर पर श्री श्री महावीर संघ सकिर्त्तन समिति कुम्हारसाई के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाति इस बर्ष भी चौबीस प्रहर हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। विगत 3 मार्च से शुरू हुई हरि संकीर्तन आगामी 6 मार्च को संर्पन्न्ा होगी। परंपरा के अनुसार हरि संकीर्तन के दौरान कुम्हारसाई के लोग रंगो का होली नही खेलते है। इनका होली हरि संकीर्तन के समापन के साथ शुरू होती है। कुम्हारसाई में राजा रजवाडे काल से चौबीस प्रहर हरि संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। गंधाधिवास के साथ शुरू हुई हरि संकीर्तन में कुम्हारसाई, बजारसाई सहित आसपास गांवो से भक्तों की भारी भीड ने राधा कृष्णा हरि संकिर्त्तन का आन्नद उठाया। और भगवान राधा कृष्णा की पूजा अर्चना कर गांव की सुख शांति की कामना की। हरि संकीतन में पहुचकर श्रद्वालुओं ने ने पूजा-अर्चना किया। और क्षेत्र की सुख-शांति की प्रार्थना की। कुम्हारसाई हरि संक्रितन कार्यक्रम में कासबुहाल पुरूलिया, परसा, गम्हारिया, मेदनीटांड पुरूलिया,, धोवेड़ा, आमड़ाबड़ा के प्रर्सिद्व कीर्तन मंडली भाग लिया। हरि संकीर्तन के दौरान भक्तों की काफी भीड उमड पडी। बताया जाता है कि कुम्हारसाई में विगत सौ सालों से हरि नाम संकीर्तन का आयोजन होता आ रहा है। इस हरि नाम संकीर्तन में कुम्हारसाई के लोगों का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
October 24, 2026 8: 59 am
Breaking
- खरसावां के बाघरायडीह में वनदेवी स्वरूप में हुई मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कांटों की सेज पर लेटे श्रद्धालु, दहकते अंगारों पर नंगे पांव चले भक्त; विधायक दशरथ गागराई ने टेका माथा,
- खरसावां के नारायणडीह में लगा रक्तदान शिविर, 115 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह, रक्तदान एक पुण्य कार्य है जो मनुष्य के जीवन को बचा सकता है-राहुल सिंह
- खरसावां में एसआईआर-2026 पर नोटिस वितरण और सत्यापन की प्रगति की हुई समीक्षा, घर-घर जाकर नोटिस वितरित करेंगे बीएलओ पात्र नए मतदाताओं का नाम जोड़ने में तेजी लाने का निर्देश,
- खरसावां बीआरसी में सुबह 11.18 बजे तक बंद रहा ताला, कार्यालय पहुंचकर लौटने लगे कर्मी, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, डीएसई को दी गई शिकायत,
- खरसावां के लोसोदिकी में दहकते अंगारों पर चले मां मनसा के भक्त, हठभक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम, श्रद्वालुओं की मौजूदगी में निभाई गई वर्षों पुरानी परंपरा,
- खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंधन समिति गठित, सुमंत चन्द्र महांती बने अध्यक्ष, बैद्यनाथ मालाकार को सचिव और प्रभाकर मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
- खरसावां-कुचाई में हर्षाेल्लास के साथ हुई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना,
- सरायकेला के मुरुप में विजया दशमी पर एकादशी को माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दहकते अग्निकुंड पर नंगे पांव चलकर दिखाए भक्ती, उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़
