खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर
उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
kharsawan
पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमे पर शुक्रवार को खरसावां की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ देखने को मिली। खरसावां के जामिया मस्जिद कदमडीहा, मस्जिद-ए-बेलाल कदमडीहा, मदीना मस्जिद बेहरासाई, मस्जिद निजामुदीन गोन्दपुर स्थित मस्जिदों में रोजेदारों ने दोपहर के समय विशेष नमाज अदा की और देश में अमन-चौन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगी। जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों में सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। नमाजियों की सुविधा के लिए मस्जिदों में साफ-सफाई, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। नमाज के समय बड़ी संख्या में रोजेदार मस्जिदों में पहुंचे, जिससे मस्जिदों के आसपास भी रौनक देखने को मिली। मौलानाओं ने नमाज से पहले रमजान के महत्व पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह महीना इबादत, सब्र, संयम और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने रोजेदारों से ज्यादा से ज्यादा इबादत करने, जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। रमजान के पवित्र महीने में मस्जिदों में इबादत का सिलसिला लगातार जारी है और रोजेदार पूरे समर्पण के साथ रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं।
September 7, 2026 8: 11 pm
Breaking
- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- अशोका इंटरनेशनल स्कूल में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,
- शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खरसावां में छऊ कलाकारों ने जताया शोक, छऊ नृत्य कला केंद्र में शोकसभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना,
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
