टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Seraikella
सरायकेला क्षेत्र के टियुनियां गांव में आयोजित श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ के अवसर पर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई। स्थानीय जगन्नाथ मंदिर घाट से निकली इस कलश यात्रा में करीब एक हजार से अधिक महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ निकली इस यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर कतारबद्ध होकर चल रही थीं। श्रद्धालु लगभग पांच किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए टियुनियां गांव पहुंचे। इस दौरान रास्ते भर ‘हरि नाम संकीर्तन’ और भक्ति गीतों का गायन होता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया।
गांव पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर महायज्ञ के अनुष्ठानों का शुभारंभ किया गया। श्री श्री हरि संकीर्तन समिति, टियुनियां के तत्वावधान में आयोजित यह महायज्ञ 6 मार्च से 16 मार्च 2026 तक चलेगा। इस दौरान पूरे क्षेत्र में श्री श्री राधा-गोविंद अखंड युगल नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
महायज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से राधा कुंज सहित अष्ट सखी कुंज का निर्माण किया गया है, जहां भक्तजन संकीर्तन और भक्ति रस का आनंद ले सकेंगे। आयोजन समिति के व्यवस्थापक मृत्युंजय चैतन्य ब्रह्मचारी ने बताया कि हर वर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में आसपास के लगभग 14 गांवों के सैकड़ों परिवार भाग लेते हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि 15 मार्च को शुभ जागरण का आयोजन होगा, जबकि 16 मार्च को धुलोट, महाप्रसाद वितरण और कलश विसर्जन के साथ महायज्ञ का समापन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
September 6, 2026 4: 54 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
