कुचाई में पूर्व सांसद सुनील महतो का मना 18 वीं
शहादत दिवस, झामुमों नेता-कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्वाजंलि,
शहीदों के सपनों को तिलकर करेगे पूरा-गागराई
kuchai
कुचाई के झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में झामुमों के द्वारा पूर्व सांसद सुनील महतो के 18 वीं शहादत दिवस मनाया गया। झामुमों नेता-कार्यकर्ताओं ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में बारी-बारी से जमशेदपुर के तेज तर्रार सांसद रहे स्वगीय महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि झारखंड वीरों और शहीदों की धरती है। शहीदों की कुर्बानी कभी बेकार नहीं जाती। शहीदों के बलिदान के बाद ही झारखंड राज अलग हुआ। उन्होंने कहा कि उन शहीदों के सपनों को हमें मिलकर पूरा करना है। बता दे कि सांसद रहते सुनील महतो की हत्या चार मार्च 2007 को होली के दिन बागुडिया में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान भारी भीड के बीच गोली मारकर की गई थी। शहादत दिवस पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई, धमेन्द्र सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, मुखिया करम सिंह मुंडा, भरत सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, राहुल सोय आदि शामिल थे।
September 6, 2026 4: 28 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
