सरायकेला थाना से 100 फीट दूर दिनदहाड़े चोरी का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार, होली की तैयारियों के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन को बनाया निशाना
Seraikella
सरायकेला थाना से महज 100 फीट की दूरी पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे की बताई जा रही है, जब पूरा नगर होली के आगमन की तैयारियों में व्यस्त था।
जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने सुनसान पड़े पुराने स्वास्थ्य केंद्र भवन को निशाना बनाकर चोरी का प्रयास किया। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ी। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे।
घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी का प्रयास थाना से महज 100 फीट की दूरी पर किया गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण बड़ी घटना टल गई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
होली जैसे पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की बात कही है, ताकि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
September 6, 2026 4: 28 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
