नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, सरायकेला के विकास मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन,
Seraikella
सरायकेला: नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद मनोज चौधरी ने जनता का आशीर्वाद लेने उपरांत राज्य के मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन तथा गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान मनोज चौधरी ने बताया कि बातचीत सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि वे हर मंच पर सरायकेला की अनमोल संस्कृति और परंपराओं को उचित सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने सरायकेला की पहचान माने जाने वाले छऊ मुखौटा, पारंपरिक ‘कियु’ एवं सरायकेला लड्डू की टोकरी मुख्यमंत्री को भेंट की और अपने हाथों से उन्हें लड्डू खिलाए। साथ ही श्याम रंग का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं मोर पंख भेंट कर सम्मानित किया।

भेंट के उपरांत मनोज चौधरी ने सिविल कोर्ट सरायकेला को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने के आदेश को रद्द करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि इससे लगभग 40 प्रतिशत परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा चैत्र पर्व को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करने तथा इसके लिए आवंटन में बढ़ोतरी करने की भी मांग की गई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरायकेला के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, जिला उपाध्यक्ष भोला मोहती, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, अमलेश सिन्हा, वरिष्ठ कलाकार ब्रजेंद्र पटनायक, तपन पटनायक, सुदीप कवि, सुमित महापात्र, उमेश भोल, सौरभ साहू, ललित चौधरी, शुभम चौधरी, अभिषेक चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
