खरसावां में क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-2 संर्पन्न्ा,
केसीएम ट्रेडर्स को पराजित कर हाईबुरू सीएनटी एक्स बना चैम्पियन,
उपलिब्ध्यां ही खिलाडियों की पहचान है-सोनाराम बोदरा
Kharsawan
खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में केपीएल मैनेजमेंट कमिटि खरसावां के द्वारा आईपीएल की तर्ज पर आयोजित खरसावां क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-2 प्रतियोगिता-2026 संर्पन्न्ा हो गई। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में केसीएम ट्रेडर्स को पराजित कर हाईबुरू सीएनटी एक्स चैम्पियन बना। इस क्रिकेट प्रीमियर लीग में कई टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइलन मैच का शुभआरंभ जिला परिषद सदस्य सोनाराम बोदरा, खरसावां पंचायत के मुखिया सुनिता तापे ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर और बल्लेबाजी में शॉट लगाकर और गेदबाजी कर किया। साथ ही खरसावां क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के विजेता टीम हाईबुरू सीएनटी एक्स और उपविजेता केसीएम ट्रेडर्स टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि उपलिब्ध्यां ही खिलाडियों की पहचान है। कडी मेहनत, बेहतर प्रयास ही खिलाडियों को पहचान दिला सकती है। और भविष्य को उज्जल बनाया जा सकता है। उन्होने कहा कि खेल से हमें जुड़ना चाहिए। खेल से जुड़े लोग बुरे संगत से दूर रखता है। साथ ही खिलाडियों में अनुशासन, एक-दूसरे को सहयोग करने की भावना जागती है। नेतृत्व क्षमता विकसीत होता है। उन्होने ने कहा कि खरसावां में क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन करना उल्लेखनीय है। इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन करना इतिहास है। श्री बोदरा ने कहा कि क्रिकेट लीग का आयोजन का उदेश्य खिलाडियों को प्रशिक्षित करना है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाडियों को लम्बे समय तक अपनी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया है। उनके प्रतिभाओ का निखारने का अवसर दिया है। ताकि खिलाडियों को उनकी प्रतिभा के माध्यम से तराशा जा सके। इस दौरान मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, मुखिया सुनिता तापे, पूर्व किक्रेटर नीलकंठ महांती, दिनेश आचार्य, नयन नायक, अशोक सांडगी आदि मौजूद थे।
September 6, 2026 5: 08 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
