खरसावां में 8वीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न, 312 विद्यार्थियों
में से 300 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 12 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
kharsawan
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित आठवीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन राजकीय कन्या मध्य विद्यालय खरसावां स्थित परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्र पर खरसावां प्रखंड के कुल आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनमें आदर्श मध्य विद्यालय खरसावां, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खरसावां, उर्दू मध्य विद्यालय बेहरासाई खरसावां, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दित्यसाई, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आदर्श खरसावां, ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल खरसावां, समर्थ विद्यालय खरसावां तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह शामिल हैं। कुल 312 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 300 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 12 अनुपस्थित रहे। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में विभिन्न विषयों से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए, जिनका परीक्षार्थियों ने यथासंभव उत्तर दिया। परीक्षा के सफल संचालन के लिए विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। केंद्राधीक्षक उमा कुमारी ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्वक एवं सदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
September 7, 2026 3: 16 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
