खरसावां के टुनियाबाडी में आयुष चिकित्सा पद्धति
के लाभों को बढ़ावा देने और लोगों को इसका लाभ पहुंचाने के लिए
लगा आयुष कैंप, 111 मरीजो के स्वास्थ जांच कर दी दवाईया,
kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत टुनियाबाडी में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड सरकार के द्वारा आयुष चिकित्सा पद्धति का लाभ एवं उससे होने वाले फायदों के विषय में जानकारी व्यापक रूप में आम जनों तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयुष ग्राम स्वस्थ शरीर’ कार्यक्रम के तहत कैंप का आयोजन किया गया।

सरायकेला खरसावां के जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पुनम कुमारी के निर्देशानुसार आयोजित इस आयुष कैंप में उपस्थित आयुष चिकित्सक डॉ धीरेन्द्र कुमार और डॉ डिंपल कुंकल के द्वारा खरसावां के विभिन्न गांवो से पहुचे 111 मरीजो के स्वास्थ परामर्श के साथ स्वास्थ जांच कर दवाईया दी गई। मौके पर डॉ धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है, जिसमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है। यह पद्धति बीमारियों के इलाज के साथ-साथ स्वास्थ्य को बनाए रखने और रोगों की रोकथाम पर भी जोर देती है। उन्होने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति के लाभों को बढ़ावा देने और लोगों को इसका लाभ पहुंचाने के लिए, एक आयुष कैंप लगाया गया है। इस कैंप में, मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गई। शिविर में सर्दी-खांसी, जोड़ों का दर्द, त्वचा रोग, पेट संबंधी समस्याओं सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई और आवश्यक परामर्श दिया गया। इस प्रकार, यह कैंप लोगों को आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी और योग जैसी चिकित्सा पद्धतियों से परिचित कराने और उनका लाभ उठाने में मदद करता है। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ धीरेन्द्र कुमार, डॉ डिंपल कुंकल आदि उपस्थित थे।
