चाईबासा-कांड्रा-चौका पथ के रखरखाव का मामला
खरसावां विधायक ने सदन में उठाया, सरकार ने दिया जवाब,
सड़क निर्माण के 15 साल तक कंसेशनायर की जिम्मेदारी,
Kharsawan
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने चाईबासा-कांड्रा-चौका पथ के रखरखाव के मामले झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान तारांकित प्रश्न के माध्यम से उठाया। विधायक के प्रश्न के उत्तर में राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि चाईबासा-कांड्रा-चौका पथ का निर्माण एवं रखरखाव पीपीपी मोड (बीओटी-वार्षिकी ) के तहत किया गया है। यह परियोजना झारखंड एक्सेलेरेटेड रोड डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (जार्डसील) के माध्यम से संचालित है, जिसमें आईएल एंड एफएस की संयुक्त भागीदारी रही है। सरकार की ओर से बताया गया कि इस पथ का निर्माण जार्डसील द्वारा गठित कंसेशनायर कंपनी झारखंड रोड प्रोजेक्ट्स इम्प्लीमेंटेशन कंपनी लिमिटेड ( जार्डसील) के जरिए कराया गया है। अनुबंध के अनुसार निर्माण के बाद 15 वर्षों तक संचालन एवं अनुरक्षण (संचालन एवं रखरखाव ) की जिम्मेदारी कंसेशनायर की है। विभाग ने यह भी जानकारी दी कि परियोजना की निगरानी के लिए स्वतंत्र परामर्शी (स्वतंत्र सलाहकार) नियुक्त है, जो समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश देता है। सेमी एन्युटी भुगतान से पहले विभागीय स्तर पर भी पथ का निरीक्षण किया जाता है। सरकार के जवाब के अनुसार चाईबासा-कांड्रा-चौका पथ पर प्रथम पीरियोडिक रिन्यूअल (सतही नवीनीकरण ) का कार्य 30 नवंबर 2019 तक पूर्ण किया गया था। इसके बाद दूसरा पीरियोडिक रिन्यूअल कार्य वर्ष 2023 में संपन्न हुआ। अनुबंध के तहत निर्धारित लेवल ऑफ सर्विस (एलओएस) बनाए रखना कंसेशनायर की जिम्मेदारी है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर सड़क की स्थिति फिर से खराब होने लगी है और गड्ढों के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों ने विभाग से नियमित निगरानी और त्वरित मरम्मत की मांग की है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जहां-जहां आवश्यकता होगी, वहां अनुबंध की शर्तों के अनुसार कंसेशनायर को मरम्मत के निर्देश दिए जाएंगे।
April 24, 2026 9: 05 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
