खरसावां के बुरूडीह में लगा ‘आयुष ग्राम स्वस्थ शरीर’
शिविर, 80 मरीजों की जांचकर दी दवाई, आयुष पद्धति से ग्रामीणों
को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना प्राथमिकता- डॉ. धीरेंद्र कुमार
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के बुरूडीह गांव में सरायकेला-खरसावां जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी‘डॉ पूनम कुमारी, के निर्देशानुसार मंगलवार को आयुष ग्राम स्वस्थ शरीर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व डॉ धीरेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 80 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निरूशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में सर्दी-खांसी, जोड़ों का दर्द, त्वचा रोग, पेट संबंधी समस्याओं सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई और आवश्यक परामर्श दिया गया। मौके पर डॉ. कुमार ने कहा कि आयुष पद्धति के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की। स्थानीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे गांव के लोगों को घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। वही योग प्रशिक्षकों द्वारा ग्रामीणों को नियमित योगाभ्यास के महत्व की जानकारी दी गई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में मुख्य रूप से योग प्रशिक्षक मुकेश कुमार महतो, आरती महतो एवं सहिया दीदियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
April 24, 2026 8: 45 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
