कुचाई के मरांगहातु में पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत हुई वार्षिक ग्राम पूजा, ग्राम की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना,
kuchai
कुचाई प्रखंड अंतर्गत मरांगहातु गांव में रविवार को पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत वार्षिक ग्राम पूजा का आयोजन किया गया। ग्रामीण ने ग्राम की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना को लेकर पूरे विधि-विधान से नौ प्रमुख स्थलों पर पूजा-अर्चना की गई।
ग्राम परंपरा के अनुसार प्रथम देशाउली, द्वितीय बा जायार, तृतीय जिलुदीरी, चतुर्थ हतू उतर, पंचम जादुरपाड़िया, छठा रगड़, सातवां हतु डाइन, आठवां पुंडीदिरी तथा नवां बंदा स्थल पर सामूहिक रूप से पूजा संपन्न हुई।
देशाउली में भरत सोय एवं दिसंबर सोय, बा जायार में अर्जुन सोय एवं प्रधान सोय, जिलुदीरी में चंद्रमोहन गहराई एवं गंगा राम सोय, हतू उतर में कृष्ण सोय एवं तूराम सोय, जदूर पाड़िया में लंदु सोय एवं तूराम सोय, रगड़ में सतीश सोय एवं सोंगा सोय, पुंडीदिरी में महेंद्र लाल सोय एवं तूराम सोय तथा बंदा में प्रधान सोय एवं मंत्री सोय ने विधिवत पूजा संपन्न कराई। ग्राम सभा सचिव सत्येंद्र कुम्हार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वार्षिक ग्राम पूजा गांव की पारंपरिक आस्था और एकता का प्रतीक है। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से गांव की उन्नति, अच्छी फसल और आपसी भाईचारे की कामना की। पूजा आयोजन को लेकर गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा। इस अवसर पर ग्राम सभा अध्यक्ष वीरेंद्र सोय, सचिव सत्येंद्र कुम्हार, उपाध्यक्ष लबु राम सोय, नंदलाल कुम्हार, दीपक तांती, दिनेश सोय, गुरा गगराई, कुलदीप सोय सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे और पूजा में सहयोग किया।
.
