नगर निकाय चुनाव को लेकर सरायकेला में फ्लैग मार्च, 200 से अधिक पुलिसकर्मी रहे शामिल
Seraikella
सरायकेला: नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र जिला मुख्यालय सरायकेला में शनिवार को पुलिस प्रशासन द्वारा भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित इस फ्लैग मार्च में 200 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हुए।
सारायकेला-खरसावां जिला पुलिस के नेतृत्व में यह मार्च टाउन हॉल से शुरू होकर नगर के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण करते हुए पुनः टाउन हॉल पहुंची। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतते हुए आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया, डीएसपी हेडक्वार्टर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे शांति एवं सौहार्द बनाए रखें और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जिला पुलिस ने भरोसा दिलाया कि नगर निकाय चुनाव को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराया जाएगा।
