राजनगर के कोलाबाडिया में मना अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, उड़िया छात्र-छात्राओं मे मधुबनवध’ पुस्तक एवं कलम का वितरण,भाषा मानव जीवन का है आधार-सुशील षांडगी
Rajnagar
राजनगर के कोलाबाडिया गांव में उत्कल सम्मेलनी राजनगर प्रखंड समिति के द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार राउत ने की। कार्यक्रम में
जिला परिदर्शक सुशील षाड़ंगी, विनोद राउत, घासीराम महतो, परेश महतो एवं उड़िया भाषा शिक्षिका मेनका राउत उपस्थिति मे उड़िया भाषा के छात्र-छात्राओं के बीच ‘मधुबनवध’ पुस्तक एवं कलम का वितरण किया गया। मौके पर श्री षाड़ंगी ने कहा कि भाषा मानव जीवन का आधार है और इसके माध्यम से ही विचारों का आदान-प्रदान संभव होता है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और संस्कारों की जड़ें मातृभाषा में ही निहित हैं। व्यक्तित्व निर्माण में मातृभाषा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए हमें इसके सम्मान और संरक्षण के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने ओड़िया समुदाय के अभिभावकों से अपने बच्चों को मातृभाषा में शिक्षा दिलाने की अपील की। जबकि प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार राउत ने कहा कि भाषा वह मजबूत डोर है जो समाज को एक सूत्र में बांधे रखती है। हर वर्ष 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाकर भाषाई विविधता और एकता का संदेश दिया जाता है। शिक्षक विनोद राउत ने कहा कि विश्वभर में भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे अपनी मातृभाषा में पठन-पाठन को बढ़ावा देंगे और भाषा के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
September 7, 2026 3: 43 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
