महुलडीह माइंस के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर यूसिल जीएम से मिली सांसद जोबा माझी
Rajnagar
राजनगर प्रखंड के कुमारी और महुलडीह के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को सांसद जोबा माझी के नेतृत्व में यूसिल के तुरामडीह जीएम एस मन्ना के साथ वार्ता हुई। महुलडीह माइंस में जीएम सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सांसद ने विस्थापितों की समस्याओं से संबंधित मांगो को पूरा करने को कहा।

वार्ता के दौरान जीएम ने कर्मचारियों के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में नामांकन, कैंटीन संचालित करने समेत अन्य बिंदुओं पर सहमति जताई। सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि विस्थापितों की मांगों को प्रबंधन नजरअंदाज नहीं करें। कहा कि जो मांगे तत्काल पूरी हो सकती है उसे पूरा करें और अन्य मांगों पर भी गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए समाधान की दिशा में पहल करें। वार्ता के दौरान समाजसेवी कालीपद सोरेन, ग्राम प्रधान नरसिंह मुर्मू, परमेश्वर टुडू, सागर मोदी, परसव राज मुर्मू, राजेश टुडू, टारजन टुडू, सुधीर टुडू आदि ग्रामीण और विस्थापित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
