कुचाई के सुदूरवती क्षेत्र गोमियाडीह मे फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, ममता बड़ासेगोई को पराजित कर स्टिंग एफसी गोमियाडीह बनी चैंपियन, खेल को करियर के रूप में चुनने का एक शानदार विकल्प है-सोनाराम
Kuchai
कुचाई प्रखंड के गोमियाडीह सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र में महाशिवरात्रि पूजा के शुभ अवसर पर आदर्श फुटबॉल एकादमी के द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में ममता बड़ासेगोई को 1-0 से पराजित कर स्टिंग एफसी गोमियाडीह की टीम चैंपियन बनी। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से 16 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक कर किया। जबकि फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम गोमियाडीह एफसी को 20 हजार एवं उपविजेता टीम ममता एफसी बड़ासेगोई को 13 हजार देकर सम्मानित किया गया। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ले बेटा दनादन तथा चौथे स्थान प्राप्त करने वाले लुपुतीयांग बुरू एफसी को 5-5 हजार देखकर सम्मानित किया। मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि खेल को करियर के रूप में चुनना आज के समय में एक शानदार और विकासशील विकल्प है, जो केवल खिलाड़ी बनने तक सीमित नहीं है। इसमें कोचिंग, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, फिजियोथेरेपी, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, और डेटा एनालिसिस जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि खेलकूद युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन से छिपी प्रतिभाओं को मंच मिलता है। इस दौरान मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, मुखिया मंगल सिंह मुंडा, पीकेट के रंजीत यादव, सुनील मुंडा, सुखराम मुंडा, चामु माहली, राजेंद्र माहली, कमल माहली, मोतीलाल मुंडा, आशु मुंडा आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 47 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
