कुचाई में पेसा कानून पर एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर, कानून की समझ बढ़ेगी और वे अपने अधिकारों एवं दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर सकेंगे-प्रमुख
kuchai
कुचाई प्रखंड मुख्यालय परिसर में पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम सभा के सदस्यों के लिए पेसा कानून पर एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कुचाई प्रमुख गुड्डी देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर श्रीमति देवी ने कहा कि इस प्रशिक्षण से ग्राम सभा के सदस्यों में कानून की समझ बढ़ेगी और वे अपने अधिकारों एवं दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर सकेंगे। वही प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए मनोज सोय ने प्रतिभागियों को पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम, 1996 यानी पेसा कानून के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अधिनियम अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मान्यता देने के उद्देश्य से लागू किया गया है।
प्रशिक्षण में बताया गया कि झारखंड सरकार द्वारा जारी असाधारण गजट अधिसूचना दिनांक 2 जनवरी 2026 के अनुसार यह नियम अधिसूचना निर्गत होने की तिथि से प्रभावी है तथा इसका विस्तार राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों में होगा। अधिनियम के तहत ग्राम सभा, ग्राम सभा अध्यक्ष, सचिव, सहायक सचिव, सामुदायिक संसाधन, लघु वन उपज, लघु जल निकाय, लघु खनिज, मादक द्रव्य, उधार एवं प्राकृतिक संसाधनों से संबंधित परिभाषाओं और अधिकारों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षक ने स्पष्ट किया कि पेसा कानून के अंतर्गत ग्राम सभा को सामुदायिक संसाधनों जैसे सरना, मसना, जाहेरथान सहित अन्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों की संरक्षण-संरक्षा का अधिकार है। साथ ही लघु वन उपज, जल स्रोतों, प्राकृतिक संसाधनों एवं स्थानीय स्तर के विकास कार्यों में ग्राम सभा की महत्वपूर्ण भूमिका निर्धारित की गई है।
अंत में प्रतिभागियों से अपने-अपने गांवों में पेसा कानून के प्रावधानों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार, मुखिया सुनीता तापे, सुखमति माडी समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्राम सभा सदस्य उपस्थित थे।
July 23, 2026 3: 25 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
