खरसावां के पोटका में फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न,
पिंकी एफसी को पराजित कर किंग कोबरा बनी चैम्पियन,
लक्ष्य निर्धारित कर खेले सफलता जरूर मिलेगी-कालीचरण
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के पोटका गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर आरएससी क्लब के द्वाराएक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पिंकी एफसी के टीम को 2-1 से पराजित कर किंग कोबरा की टीम चैम्पियन बनी। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से 16 टीमों ने भाग लिया। इसके पहले फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभआरंभ खरसावां के जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने खिलाडियो से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक कर किया।

साथ ही फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम किंग कोबरा को 18 हजार तथा उपविजेता पिंकी एफसी को 12 हजार का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जबकि तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सरायकेला तथा चौथे स्थान प्राप्त करने वाले लक्ष्मी ब्रदर्स को 6-6 हजार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री बानरा ने कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है, निराश होने की जरूरत नहीं है। लक्ष्य निर्धारित कर खेले सफलता जरूर मिलेगी। जबकि देर रात रंगारंग सांस्कृतिक छऊ नृत्य उत्सव का आयोजन किया गया। पोटका के छऊ गुरु स्व. मनसा नायक की तस्वीर पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही गणेश वंदना नृत्य के साथ छऊ नृत्य उत्सव शुरू हुआ। कलाकारों ने शिव तांडव, काली पूजा, महिषासुर मर्दिनी और राधा-कृष्ण प्रसंगों पर आधारित नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मुख्य रूप से जिप कालीचरण बानरा, साधु चरण सोय, रघुनाथ गोप, दांसर बानरा, सोमाय बानरा, बबलू बानरा, सुखराम सोय, अर्जुन बानरा आदि उपस्थित थे।
