खूंटपानी के पुरूनिया में खेलकूद प्रतियोगिता–2026 संपन्न, खेलकूद के जवानों की साइकिल रेस में राऊतु हेम्ब्रम विजेता एवं जे मुंडारी बने उपविजेता, प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का करती अवसर प्रदान-गागराई
Khutpani
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत पुरूनिया मैदान में मांगे पर्व के अवसर पर आदिवासी बॉयज क्लब पुरूनिया स्पोर्ट्स कमेटी द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता–2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों, किशोरों, युवाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दिनभर मैदान में खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ी रही और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं तथा युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करती हैं।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:
जवानों की साइकिल रेस में राऊतु हेम्ब्रम प्रथम एवं जे मुंडारी द्वितीय रहे।
200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में अमर सिंह गागराई प्रथम तथा मदरू बोदरा द्वितीय रहे। बच्चों की मेंढक रेस में कृष्णा जामुदा प्रथम एवं जितेन बोदरा द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में संतोषी नायक प्रथम और सपना बोदरा द्वितीय रहीं। सुई-धागा रेस (बालिका वर्ग) में मनीषा मुंडी प्रथम एवं गुरुवारी बोदरा द्वितीय रहीं। 100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में तुरी बांदिया प्रथम तथा कृष्ण जामुदा द्वितीय रहे। 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में सपना बोदरा प्रथम एवं ललिता बोदरा द्वितीय रहीं। बच्चों की मुर्गा लड़ाई में मोटका बाकिरा प्रथम और तुरी बाकिरा द्वितीय रहे। जलेबी रेस में तुरी बाकिरा प्रथम एवं सावन दोगों द्वितीय रहे। बालक बोरा रेस में गुरुचरण नायक प्रथम एवं मदरू बोदरा द्वितीय रहे। महिला वर्ग में बैलून फोड़ प्रतियोगिता में सावित्री सामड प्रथम और रानी मुंडारी द्वितीय रहीं। हांडी फोड़ में शिवंत्री होनहागा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल रेस में सनमती होनहागा प्रथम तथा सूरज रानी बानरा द्वितीय रहीं। बुजुर्गों की दौड़ में बुड़ा सेर बोदरा प्रथम और कमरू बोदरा द्वितीय रहे। जवानों की 800 मीटर दौड़ में तुरी कांडेयाग प्रथम एवं सनी ईचागुटू द्वितीय रहे। 1600 मीटर दौड़ में सनी ईचागुटु प्रथम तथा प्रताप ईचागुटु द्वितीय स्थान पर रहे। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, सुमन कुमार होनहागा, चंद्रशेखर होनहागा, आशीष केसरी सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
September 7, 2026 4: 13 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
