खरसावां के रायजेमा, चैतनपुर एवं गोबर गोटा मे पुलिस प्रशासन द्वारा कंबल वितरण, अफीम की अवैध खेती को छोड़कर वैकल्पिक एवं वैध खेती को अपनाए-गौरव कुमार
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र स्थित रायजेमा, चैतनपुर एवं गोबर गोटा गांव में पुलिस प्रशासन द्वारा गरीब एवं असहाय लोगों के बीच 50 कंबलों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने सामाजिक सरोकार और जनकल्याण का संदेश देते हुए गांव-समाज के साथ विश्वास मजबूत करने का प्रयास किया। कंबल वितरण के दौरान थाना श्री कुमार ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं से जुड़कर मुख्यधारा में आने की अपील की। साथ ही क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती को छोड़कर वैकल्पिक एवं वैध खेती अपनाने का आग्रह किया गया, ताकि ग्रामीणों का जीवन सुरक्षित और समृद्ध हो सके। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुंडा-मानकी, ग्राम के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिया।
