खरसावां में वृहद झारखण्ड मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक,
प्रथम वार्षिक अधिवेशन 8 मार्च को आयोजित करने का निर्णय,
अधिवेशन में सैकड़ों नए सदस्यों को जोडने़े की योजना
Kharsawan
खरसावां पथ निरीक्षण भवन में मंगलवार को वृहद झारखण्ड मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी प्रथम वार्षिक अधिवेशन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मौके पर श्री सोय ने कहा कि होली पर्व को ध्यान में रखते हुए पूर्व निर्धारित 4 मार्च 2026 को प्रस्तावित अधिवेशन को स्थगित कर अब 8 मार्च 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह वृहद झारखण्ड मोर्चा का पहला वार्षिक अधिवेशन है, इसलिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। इस अधिवेशन में कोल्हान प्रमंडल सहित झारखण्ड के अन्य प्रमंडलों से भी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी। साथ ही सैकड़ों नए सदस्यों को संगठन से जोड़े जाने की योजना है। जबकि केंद्रीय महासचिव भरत सिंह गागराई ने कहा कि आज पूरे झारखण्ड, विशेषकर कोल्हान क्षेत्र में रोजगार की भारी कमी है। बेरोजगारी के कारण राज्य के युवक-युवतियां रोज़गार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि झारखण्ड अलग राज्य बनने के पीछे जो उम्मीद और विश्वास था, उसका दस प्रतिशत भी कार्य धरातल पर दिखाई नहीं देता। सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की बदहाल स्थिति झारखंडियों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। वही केंद्रीय कोषाध्यक्ष अभय सिंह जामुदा ने कहा कि वर्तमान में झारखण्ड की शासन व्यवस्था पूंजीपतियों के हाथों में चली गई है, जिसके कारण झारखण्डी अपने ही राज्य में खुद को उपेक्षित और गुलामी जैसा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए सभी झारखंडियों को एकजुट होकर पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठानी होगी। बैठक में उपस्थित पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष दुर्गा चरण पुरती ने कहा कि 8 मार्च 2026 को होने वाले प्रथम वार्षिक अधिवेशन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर से सक्रिय रूप से जुट गए हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय, भरत सिंह गागराई, अभय सिंह जामुदा, पोंडे राम पुरती, जयद्रत दोंगो, जेवियर जामुदा, दुर्गा चरण पुरती, गोंडो पुरती, सावन बारला, तुरी सावैंया, सोमाय जामुदा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।
July 23, 2026 9: 31 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
