खरसावां के बुरूडीह में 24.58 लाख से बनेगा
पीसीसी सड़क, खरसावां विधायक ने किया शिलान्यास,
विद्यार्थियों की सड़क कनेक्टिविटी होगी बेहतर-गागराई
kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह गांव से मॉडल विद्यालय तक 24.58 लाख की लागत से 462 मीटर लंबी पीसीसी सड़क बनेगा। जिसका विधिवत शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने किया। पीसीसी सड़क का निर्माण जिला अनाबद्ध निधि के तहत ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, सरायकेला-खरसावां द्वारा कराया जाएगा। यह सड़क दो पाट में बनाई जाएगी। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खरसावां के बुरूडीह गांव से मॉडल विद्यालय तक पहुंचने में स्कूली बच्चों को लंबे समय से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के दिनों में बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। ग्रामीणों एवं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा पक्की सड़क की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। इस सड़क के निर्माण होने से विद्यार्थियों की सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने भी उन्हें अवगत कराया था। सड़क निर्माण के बाद न केवल स्कूली बच्चों बल्कि गांव के आम लोगों को भी आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। जबकि जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पीसीसी सड़कों का निर्माण समग्र ग्रामीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर मॉडल विद्यालय बुरूडीह के शिक्षकों ने विधायक को विद्यालय की चारदीवारी निर्माण एवं शिक्षकों की कमी से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर विधायक ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, जिप कालीचरण बानरा, पंसस सुनीता महतो, पंचायत मुखिया रूईवारी माझी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बासुमति मिश्रा, जेडी महंतो, ललन तिवारी, जय भोलेनाथ एंटरप्राइज के संवेदक चंदन साहु सहित बड़ी संख्या में विद्यालय की छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
June 14, 2026 10: 52 am
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
