खरसावां में मानकी मुंडा संघ की महत्वपूर्ण बैठक, रामलाल
हेंब्रम को खरसावां के बेहरासाई का मुंडा मनोनीत, जनजाति की सदियों पुरानी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करना है-बोदरा
Kharsawan
खरसावां पथ निरीक्षण भवन में गुरुवार को मानकी मुंडा संघ खरसावां की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता खरसावां प्रखंड अध्यक्ष ठुसा गागराई ने की। इस दौरान मानकी मुंडा संघ सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष झारखंड बोदरा, आदिवासी हो समाज महासभा की जिला अध्यक्ष सावित्री कुदादा तथा खरसावां पीड़ के मानकी लाल सिंह सोय के उपस्थित में सर्वसम्मति से रामलाल हेंब्रम को खरसावां प्रखंड के बेहरासाई गांव का मुंडा एवं कृष्णा सोय को कुचाई सादन पीड का मानकी मनोनीत किया गया। मनोनयन के बाद उपस्थित सदस्यों ने दोनों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। साथ ही आंगामी कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाया गया। मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि मानकी मुंडा संघ का मुख्य उद्देश्य हो जनजाति की सदियों पुरानी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था (मानकी-मुंडा प्रणाली) को मजबूत करना, संरक्षण प्रदान करना और उसे आधुनिक समय में प्रासंगिक बनाए रखना है। जबकि सावित्री कुदादा ने कहा कि यह संघ सामाजिक-राजनीतिक विवादों का निपटारा, सामुदायिक प्रथाओं की रक्षा और हो समुदाय के अधिकारों के लिए कार्य करता है। वही श्री सोय ने कहा कि देश के आदिवासियों को संविधान के तहत कई अधिकार और संरक्षण मिले हैं। जिसके कारण, आदिवासी आज भी अस्तित्व में हैं। लेकिन, उनकी सही जानकारी नहीं होने और सरकारों की मंशा ठीक नहीं होने के कारण, वे आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकारें चाहे तो अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासियों के हित में बने कानूनों को सही रूप में क्रियान्वयन कर, आदिवासियों की स्थिति में सुधर कर सकती है। बैठक के दौरान ग्राम सभा के मजबूतीकरण, गांव की मूलभूत समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने, ग्राम सभा के महत्व पर लोगों को जागरूक करने तथा ग्राम सभा के अधिकारों से ग्रामीणों को अवगत कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से मानकी मुंडा संघ के जिलाध्यक्ष झारखंड बोदरा, सावित्री कुदादा, मानकी लाल सिंह सोय, रामलाल हेंब्रम, कृष्णा सोय, राउतु हाईबुरू, इंद्रजीत मुंडा, ठुसा गागराई, सुभाष हेंब्रम, मुकेश कुमार मुंडा, विवेकानंद हेंब्रम, लकी सोय, जमुना हेंब्रम, बासंती हेंब्रम, गुरुवारी हेंब्रम, सुमी सोय, कोकिल सोय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
June 14, 2026 2: 01 pm
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
