सरायकेला में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन 6
फरवरी को, बिरसा स्टेडियम में लगेगा चयन शिविर
Seraikella
सरायकेला-खरसावां जिला में पहली बार महिला फुटबॉल लीग के आयोजन करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आगामी 6 फरवरी को सरायकेला स्थित बहु-प्रतिष्ठित बिरसा स्टेडियम में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के चयन हेतु चयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह चयन शिविर खरसावां फुटबॉल अकादमी के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले की प्रतिभावान महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। चयनित खिलाड़ियों को आगामी दिनों में आयोजित होने वाली महिला फुटबॉल लीग में खेलने का मौका मिलेगा। चयन शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी अनिवार्य रूप से लाने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए खरसावां फुटबॉल अकादमी के सचिव पिनाकी रंजन ने अधिक से अधिक महिला खिलाड़ियों से इस चयन शिविर में भाग लेने की अपील की है।
September 6, 2026 5: 10 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण