कुचाई में झामुमो का बूथ लेबल कार्यकर्ता सम्मेलन सह
वन भोज संपन्न, दिशम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि,
पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं-गागराई
Kuchai
कुचाई प्रखंड के महाबुरू फुटबॉल मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में बूथ लेबल कार्यकर्ता सम्मेलन सह वन भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झामुमो के संस्थापक व दिशम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की गई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में झामुमों कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और एकजुटता से ही झामुमो की विचारधारा गांव-गांव तक पहुंचती है। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि दिशम गुरु शिबू सोरेन के दिखाए मार्ग पर चलकर ही उनके विचारों को जीवंत रखा जा सकता है और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। साथ ही उन्होंने उनके अधूरे सपनों को पूरा कर एक सुंदर झारखंड के निर्माण में अपनी सहभागिता देने का संकल्प लिया। सम्मेलन के उपरांत कार्यकर्ताओं के बीच वन भोज का आयोजन किया गया, जिससे आपसी भाईचारा और संगठनात्मक एकता को और मजबूती मिली। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, मुन्ना सोय, भरत सिंह मुंडा सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
September 6, 2026 3: 59 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
