खरसावां के कुम्हार रीडिंग में आदिम कुम्हार महासंघ की
सामाजिक मिलन समारोह सह मंथन सभा को लेकर तैयारी पर बैठक,
समाज की एकता, अधिकारों की रक्षा और संगठन मजबूत पर जोर,
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत पंचायत रीडिंग के कुम्हार रीडिंग में आदिम कुम्हार समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रबिन्द्र कुम्भकार ने की। इस बैठक में रीडिंग गांव के टोला-बिरुजारा, ऊपर साई एवं नीचे टोला के कुम्हार समाज के लोगों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 08 फरवरी 2026 (रविवार) को आदिम कुम्हार महासंघ, झारखंड के बैनर तले ग्राम भोलाडीह, सरायकेला स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले सामाजिक मिलन समारोह सह मंथन सभा को सफल बनाने को लेकर रणनीति तय करना था। इसी क्रम में ग्राम कुम्हार रीडिंग के गांधी चबूतरा में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस बात पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोग सभा स्थल तक कैसे पहुंचेंगे। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि रीडिंग के तीनों टोला-बिरुजारा, ऊपर साई एवं नीचे टोला-के प्रत्येक कुम्हार परिवार से कम से कम एक सदस्य का सभा स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा, ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जा सके। इस दौरान समाज की एकता, अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। अंत में सभी ने मिलकर सामाजिक मिलन समारोह सह मंथन सभा को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस बैठक में कोन्दो कुम्भकार, दिनेश कुम्भकार, मंगल कुम्हार, लखिन्द्र कुम्हार, बीरेंद्र कुम्हार, संतोष कुम्हार, तागु कुम्भकार, परमेश्वर कुम्भकार, रथो कुम्हार, जिन्दे कुम्हार, सतकबी कुम्भकार, पिटु कुम्हार, किशोर कुम्हार, टांको कुम्हार, बबलू कुम्हार, मोहना कुम्हार, रांगा कुम्हार, लालमोहन कुम्हार सहित कुम्हार रीडिंग के सभी कुम्हार परिवारों के लोग उपस्थित थे।
April 24, 2026 4: 17 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
