कुचाई के तोड़ांगडीह में 55 लाख की लागत से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र, जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा उप स्वास्थ्य केंद्र-सोनाराम बोदरा
Kuchai
कुचाई प्रखंड अंतर्गत तोड़ांगडीह गांव में लगभग 55 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा। जिसका भी विधिवत शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो एवं जिला परिषद सदस्य झींगी हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह उप स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा और अब लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। जबकि श्रीमति महतो ने कहा कि गांववासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का निर्णय लिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना जिला परिषद की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस शिलान्यास में जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, जिप सदस्य झींगी हेम्ब्रम, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार मुंडा, मुखिया राम सोय, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, मंगल कांडेयबुरू, बैजनाथ महतो, पांडु बांकिरा, संवेदक वीरेंद्र दुबे, माधव महतो, रामविलास महतो, सोमेश्वर महतो, महेश्वर महतो आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
October 22, 2026 10: 51 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
