कुचाई के पोड़ाडीह मे फुटबाल प्रतियोगिता-2026 संपन्न, साहेब स्पोर्टिंग को पराजित कर अरब ठाकुर एफसी बनी चैंपियन, बेहतर खेल का करें प्रदर्शन मिलेगी सफलता- डॉ मीरा मुंडा
Kuchai
कुचाई प्रखण्ड पोड़ाडीह फुटबॉल मैदान में एथलेटिक्स एसोसिएशन क्लब के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 संपन्न हो गई। इस फुटबाल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र से 32 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता की फाइनल मैच में साहेब स्पोर्टिंग सोलिंगसोकर सरायकेला को 1-0 से पराजित कर अरब ठाकुर एफसी लोदमा ईचागढ की टीम चैंपियन बनी। इसके पहले फाइनल मैच का शुभारंभ भाजपा नेत्री डॉ मीरा मुंडा एवं जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक कर किया। साथ ही विजेता और उपविजेता टीमो नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर श्रीमति मुंडा ने कहा कि खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन करे, सफलता जरूर मिलेगी। बेहतर खेल से उज्जवल भविष्य का मार्ग खुलेगा। उन्होंने कहा कि खेल में बेहतर प्रदर्शन और निरंतरता ही सफलता की कुंजी है। इसके लिए कड़ी मेहनत, अनुशासित दिनचर्या, सही पोषण, मानसिक दृढ़ता और नियमित अभ्यास अनिवार्य है। शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक रूप से मजबूत होना और अपनी गलतियों से सीखकर सुधार करना, एक खिलाड़ी को सर्वश्रेष्ठ बनाता है। जबकि श्री बोदरा ने कहा कि
मैच मे खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और लगन के साथ उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। फुटबॉल के साथ प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य हमारी समृद्ध सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत की सुंदर पहचान है। ऐसी खेल प्रतियोगिताओं को और अधिक प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ मीरा मुंडा, जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, जिप सदस्य झींगीं हेंब्रम, प्रमुख गुड्डी देवी, विजय महतो, लखीराम मुंडा, दुलाल स्वांसी आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 11: 46 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
