आदित्यपुर थाना कांड में वांछित महिला अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजी गई
Adityapur
आदित्यपुर थाना कांड संख्या 303/2025 (दिनांक 05.10.2025) के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(b)/21(b)/27(a) में वांछित महिला अभियुक्त डॉली परवीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तारी 31 जनवरी 2026 को की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त डॉली परवीन, उम्र लगभग 43 वर्ष, पति कादिम खान, निवासी एच रोड मुस्लिम बस्ती, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला-खरसावाँ की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार उक्त कांड में पूर्व में 208 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों में
शहबाज खान (19 वर्ष), निवासी एच रोड मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर,
मो. समीर उर्फ मो. आयान (19 वर्ष), निवासी दुर्ग (छत्तीसगढ़) तथा
रफीकुल इस्लाम (50 वर्ष), निवासी मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल) शामिल हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार महिला अभियुक्त डॉली परवीन का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध आदित्यपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट सहित हत्या, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा तथा अन्य गंभीर धाराओं में कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
यह कार्रवाई आदित्यपुर थाना की टीम द्वारा की गई, जिसमें सह थाना प्रभारी पु.नि. बिनोद तिर्की के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। छापामारी दल में रमन विश्वकर्मा, विनोद टुडू, समा सुसारी लकड़ा, जाही मुर्मू, मधु कुमारी, राघवेन्द्र कुमार, नितिश कुमार पाण्डेय एवं हवलदार सहदेव यादव शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और इस तरह के मामलों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
September 6, 2026 4: 42 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
