सरायकेला मे इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण, मरम्मति एवं जीर्णोद्धार कार्यों का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरिक्षण,
Seraikella
सरायकेला गेस्ट हाउस कॉलोनी (गेस्ट हाउस क्षेत्र) अंतर्गत अवस्थित इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण, मरम्मति एवं जीर्णोद्धार कार्यों का आज उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक, सरायकेला श्री मुकेश कुमार लुनायत के साथ स्थल निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के क्रम में बैडमिंटन कोर्ट से संबंधित चेंजिंग रूम, वेटिंग रूम, शौचालय सहित उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान खेल अधोसंरचना की गुणवत्ता, मानक अनुरूप एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने तथा खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही इंडोर स्टेडियम में टेबल टेनिस बोर्ड की अधिष्ठापना सुनिश्चित कराने का निर्देश जिला खेल पदाधिकारी को दिया गया। इसके अतिरिक्त इंडोर स्टेडियम के समीप अवस्थित मैदान का मापांकन (मेजरमेंट) कराते हुए उसके समतलीकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित करने तथा स्टेडियम के चारों ओर स्थापित सभी स्ट्रीट लाइटों की जांचोपरांत मरम्मति कराने का भी निर्देश दिया गया।
इसके साथ ही इंडोर भवन के आसपास एवं भवन के अंदर साफ-सफाई पर नियमित निगरानी रखने तथा संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु एक होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण क्रम में जिला खेल पदाधिकारी श्री अमित कुमार एवं संबंधित विभाग के कनीय अभियंता उपस्थित रहे।
