सरायकेला खरसावां जिले में 1 जनवरी से प्रारंभ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का “रन फॉर सेफ्टी” दौड़ के साथ समापन,
Seraikella
सरायकेला खरसावां जिले में 1 जनवरी से प्रारंभ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का समापन सोमवार को “रन फॉर सेफ्टी” दौड़ के साथ किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने गेस्ट हाउस स्थित इंडोर स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रन फॉर सेफ्टी दौड़ इंडोर स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी और बिरसा मुंडा स्टेडियम में संपन्न हुई। दौड़ के दौरान छात्र हाथों में सड़क सुरक्षा से संबंधित संदेश लिखी तख्तियां लिए हुए थे, जिनके माध्यम से आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीड से बचने और नशे में वाहन नहीं चलाने जैसे संदेशों पर विशेष जोर दिया गया।
