खरसावां के पुड़िदा में फुटबॉल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बोदारा एफसी व महिला में सोनाली एफसी बनी चैंपियन,लक्ष्य निर्धारित कर खेलें, मिलेगी सफलता-गागराई
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के पुड़िदा फुटबॉल मैदान में आरएमसी क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। पुरुष वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में नेहा एफसी की टीम को 1-0 से पराजित कर बोदरा एफसी की टीम चैंपियन बनी। जबकि महिला वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में पुष्पा एफसी को 2-1 से पराजित कर सोनाली एफसी की टीम विजेता बनी। पुरुष वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता में 28 टीमों ने भाग लिया। जबकि महिला वर्ग में 8 टिमो ने हिस्सा लिया।

उसके पहले फुटबॉल प्रतियोगिता की फाइनल मैच का शुभारंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक कर किया। साथ ही पुरुष वर्ग के फुटबाल विजेता टीम बोदरा एफसी को 28 हजार, उप विजेता टीम नेहा एफसी को 23 हजार, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एस एम जी ब्रदर्स को 9 हजार तथा चौथे स्थान प्राप्त करने वाले फुटबॉल क्लब को 5 हजार देकर सम्मानित किया।दूसरी ओर महिला वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम सोनाली एफसी को 8 हजार, उपविजेता टीम पुष्पा एफसी को 5 हजार, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पुरूनिया एफ सी-ए तथा चौथे स्थान प्राप्त करने वाले पुरूनिया एफ सी-बी को तीन-तीन हजार देकर सम्मानित किया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खिलाडी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें। सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन से हमारे गांव की प्रतिभा को निखारा जा सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों से लक्ष्य निर्धारित कर खेलने की अपील की। श्री गागराई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं को उपयुक्त मंच दिया जा रहा है.। इसमें सरकार की खेल नीति भी सहायक होगी। इस दौरान रूप से विधायक दशरथ गागराई, भावेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।
