*सोनाहातु सिल्ली रंगामाटी कांची नदी पुल में रिपेयरिंग कार्य होने के कारण से पुल के दोनों तरफ से मिट्टी के द्वारा आना जाना बंद कर दिया गया है एक महीना 15 दिन पूरी तरह से पुल के ऊपर से भारी वाहन आना-जाना बंद रहेगा*
Sonahatu
सोनाहातु थाना क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी गोडेंया के समकक्ष कांची नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण पुल प्रबंधक और प्रशासन के द्वारा रिपेयरिंग का कार्य चालू की गई है। इसी बीच दोनों तरफ से मिट्टी से पुल को को बंद कर दी गई है भारी वाहन और चार चक्का वाहन छह छक्का वाहन आना-जाना बाधित रहेगी । पुल प्रबंधक का कहना है कि भारी वाहन जैसे ट्रैक्टर चार चक्का 10 चक वाहनों के कारण पुल कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है और यहां तक पुल मैं कार्य करने वाले कर्मी डर रहे हैं। जिसका कारण आना -जाना बंद किया गया है अगर पुल को जल्द रिपेयरिंग नहीं किया गया तो यह पुल गिर सकती है जो एक बड़ा हादसा होने का संभावना है। वहीं आना-जाना करने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
